फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: लग्जरी कार से लूटते थे बकरियां, अब पुलिस हिरासत में पहुंचे चार आरोपी, रिमांड पर लिया

Wed, 24 Sep 2025 07:55 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

जिले की नोहटा थाना पुलिस ने लग्जरी कार से बकरियों की लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इस गैंग का नेटवर्क दमोह, छतरपुर और जबलपुर जिले तक फैला था। आरोपी 15 सितंबर की रात नोहटा थाना क्षेत्र के कुंजपुरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट करके उसके घर से 22 बकरियां और सोने के जेवर छीनकर फरार हो गए थे है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवार को सभी को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया की घटना की रात पन्ना और छतरपुर के निवासी आरोपी बेसन खान, सलमान खान, राजेश उर्फ लाले खान और सवाल खान ने महिला के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी 22 बकरियों को वाहन से ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की और उसके कान की बाली और गले से सोने की माला भी छीन ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। 

ये भी पढ़ें: Khandwa News : कब्रिस्तान में दो कब्रों के साथ छेड़छाड़, संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी में कैद; पुलिस तलाश में जुटी

मामले में नोहटा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने टीम गठित की और आरोपियों की खोजबीन की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग जिलों में अपने ठिकाने बनाए हुए हैं और वहां रेकी करके बकरियों की चोरी को अंजाम देते हैं। 

आरोपियों के दो निजी चार पहिया वाहन हैं, इसमें उन्होंने सीटों को मोडिफाइ किया है, ताकि कार के पिछले हिस्से में बकरियों को आसानी से अंदर रखा जा सके। पुलिस ने दो कारें भी जब्त की हैं। आरोपियों पर पन्ना, पवई और नोहटा में भी पहले से बकरियां चोरी करने का अपराध दर्ज है। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 बकरियों को बरामद किया है, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। सोने के जेवर की रिकवरी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि दूसरे थाना क्षेत्र में इन आरोपियों पर और कितने मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें