फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khajuraho Dance Festival 2023: ओडिशी और कथक की जुगलबंदी देख झूमे दर्शक, सांस्कृतिक नृत्यों ने बिखेरी आभा

Sun, 26 Feb 2023 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

खजुराहो नृत्य महोत्सव में तबले और मृदंग की थाप, घुंघरूओं की झंकार, और सुघड़ भाव भंगिमाओं से लबरेज नृत्य की प्रस्तुतियां रोज देखने को मिल रही हैं। चंदेलों के बनाये वैभवशाली मंदिरों की आभा में जब घुंघरू रुनझुन करते हैं, तो मंदिरों पर उत्कीर्ण पाषाण प्रतिमाएं जीवंत हो उठती हैं। ये सारा मंजर एक ऐसा कोलाज़ बनाता है, जिसके सब रंग चटकीले होते हैं। नृत्य समारोह के छठे दिन भी यह अद्भुत आनंद पर्यटकों ने शिद्दत से महसूस किया।

Read More: Khajuraho Dance Festival: नृत्य की भाव भंगिमाओं से सजा आनंद का कोलाज, ओडिसी प्रस्तुतियों ने दी नई ऊंचाई

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें