फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावरा लूटकांड का खुलासा: बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Mon, 04 May 2026 04:33 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावरा चौकी में हुई सनसनीखेज लूट डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शातिर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 3 अप्रैल 2026 की है, जब नेपानगर निवासी सराफा व्यापारी रमेश ठाकुर नावरा साप्ताहिक बाजार से अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। डाबियाखेड़ा के पास सुनसान इलाके में पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें डराकर सोने-चांदी से भरा झोला, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली थी। मामले में थाना नेपानगर में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें- खौफनाक अंजाम पर पहुंचा बारात में धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में दो युवकों की मौत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी हेमेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान खकनार क्षेत्र के सुरेश सिसोदिया और हरसिंग जमरे पर संदेह गहराया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथियों रायचंद, रवि, राजू और भाईला के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 चांदी की चूड़ियां, 3 जोड़ी पायजेब, एक कमरबंद का छल्ला और 12 चांदी के कांटे सहित कुल करीब 1 लाख 10 हजार रुपये का माल बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस सफलता में नावरा चौकी की पुलिस टीम और साइबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   पुलिस के एक्शन से शातिर गैंग का खुलासा  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें