कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता हर्षित गुरु के घर शनिवार को ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी ब्लिंकिट कंपनी के दर्जन भर डिलीवरी बॉयज लाठी-डंडे के साथ हमला कर दिया। भाजपा नेता हर्षित गुरु ने गेट नहीं खोला तो हमलावरों ने बाउंड्री के अंदर घुसकर नौकरों के साथ मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ कोलार पुलिस ने मारपीट का मामला सामान्य धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने भी आरोप लगाया है कि जो डिलीवरी बॉय हर्षित गुरु के घर डिलीवरी देने गया था, उसके साथ गुरु और उनके कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की थी। इस कारण डिलीवर बॉय एकजुट होकर हमला करने पहुंचे थे। घटना शनिवार शाम की है। देर रात प्रकरण दर्ज हो गया है। घटना का सीसीवीवी फुटेज रविवार को वायरल हुआ है।
कोलार थाना पुलिस के अनुसार हर्षित गुरु भाजपा नेता हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। बाद में वह पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। दानिश हिल्स में रहने वाले हर्षित की पत्नी ने शनिवार को कोई सामान ब्लिंकिट से मंगवाया था। डिलीवर बॉय सामान देने पहुंचा तो कुछ रकम कैश दी और कुछ राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही थी। डिलीवरी बॉय पूरी रकम कैश या पूरी रकम ऑनलाइन मांग रहा था। इस बात पर डिलीवरी बॉय और हर्षित की पत्नी में बहस हुई। इसके बाद नौकरों ने डिलीवर बॉय को घर से बाहर निकाल दिया।
ये भी पढ़ें- पंचायत में युवक से पैर धुलवाकर मंगवाई माफी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, जानें पूरा मामला
घर से निकाले जाने के बाद दोस्तों के साथ पहुंचा हमला करने
पुलिस के अनुसार डिलीवर बॉय को जब गुरु के घर से बाहर निकाल दिया गया तो वह अपने कार्यालय पहुंचा और करीब एक दर्जन डिलीवर बॉय दोस्तों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और हर्षित के घर हमला कर नौकर से मारपीट कर दी गई। हालांकि डिलीवरी बॉय का आरोप है कि मेरे पैसे नहीं दिए गए थे, इसलिए हमला करने गए थे। डिलीवरी बॉय का आरोप है कि हर्षित गुरु और उनके नौकरों ने मेरे साथ मारपीट की थी, इस कारण हम लोग हर्षित को ही पीटने गए थे। हालांकि डिलीवरी बॉय की भीड़ देखने के बाद हर्षित गुरु परिवार सहित अंदर हो गए और घर का दरवाजा ही नहीं खोला, इसलिए नौकरों को पीटना पड़ा। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि अज्ञात के खिलापफ मारपीट, धमकी देने और अन्य धाराओं में शनिवार रात प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।