फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: ईरानी गैंग का डोजियर तैयार, सरगना राजू को भेजा जेल, नहीं खोले राज

Sun, 18 Jan 2026 07:43 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

भोपाल से देशभर के 14 राज्यों में कई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग के सरगना को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। ईरानी गैंग के सरगना को कुछ दिनों पहले ही सूरत सिटी क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। उसके बाद भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाकर पूछताछ की है। शनिवार को रिमांड समाप्त होने पर उसे कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। राजू ईरानी शातिर अपराधी है कि उसने अपने गिरोह की एक्टिविटी, कार्य प्रणाली और छिपने के ठिकानों के साथ मॉडस अपरेंडी के संबंध में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी।

हालांकि भोपाल पुलिस ने ईरानीगैंग का डोजियर तैयार कर लिया है। डोजियर में यह जरूर है कि ईरानी गैंग में कौन-कौन बदमाश वर्तमान में सक्रिय है और अब कहां है। भोपाल के ईरानी गैंग में कुछ ऐसे बदमाशों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है, जो दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में रहते हैं। हालांकि वह भी ईरानी है और इस गिरोह से जुड़े बदमाशों के रिश्तेदार और परिचित ही हैं।

डोजियर में राजू ईरानी और उसके तमाम करीबी रिश्तेदारों और गुर्गों की जानकारी दर्ज की गई है। कारोबार के तौर पर राजू ने स्वयं को प्रॉपर्टी डीलर और प्लाइवुड कारोबारी बताया है। भोपाल पुलिस ने उसकी चार मामलों में गिरफ्तारी की थी। 11 जनवरी को उसे भोपाल लाया गया था। उक्त चार मामलों में वह 2017 से लगातार फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- विधायक फूल सिंह बरैया: अपने बयान पर नहीं मांगी माफी; दो साल की बच्चियों को लेकर फिर से कर दी विवादित टिप्पणी

गुमराह करने बता रहा था अलग-अलग कहानियां
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया है कि राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास और आगजनी का केस बीते साल दिसंबर में दर्ज किया था। इस मामले में उसकी तलाश थी। इसी के साथ बहराइच उत्तर प्रदेश में ठगी, महाराष्ट्र में लूट और ठगी सहित भोपाल में ही 2017 के एक आगजनी के केस में उसकी तलाश थी। चोरी का माल कहां खपाता था, कैसे नेटवर्क चलाता था, कई जानकरी पुलिस को पूछताछ में मिली है। इसी आधार पर आगे ईरानी गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें