जिले में पशु क्रूरता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक द्वारा गाय को लाठी से पीटते और फिर लात मारते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 जनवरी की सुबह का है और शहर के आजाद मोहल्ले का है।
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बबलू यादव ने कोतवाली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और लात मारते हुए दिखाई दे रहे युवक राशिद खान को चंद घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें: शंकराचार्य विवाद: उमा भारती के ट्वीट से सियासी हलचल, पहले प्रशासन पर सवाल; फिर योगी सरकार के समर्थन में सफाई
थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं इस घटना को लेकर शहर में आक्रोश का माहौल है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी को सख्त सजा देने की अपील की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।