अशोकनगर जिले में चंदेरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई यादव समाज पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में की गई। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि चौहान के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। सुबह से ही उनके घर के बाहर पुलिस तैनात थी। इस दौरान वह घर से मौका पाकर बाहर निकल गए। पुलिस ने पीछा किया और शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के बरतूला गांव से उन्हें पकड़ लिया।
चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन अपनी टीम के साथ लगातार उनका पीछा कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई। आपको बता दें, मामला कुछ दिन पहले का है, जब चौहान ने एक कार्यक्रम में यादव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि एक-एक गोली से 6-6 यादव मारेंगे। इस बयान से यादव समाज में रोष था। उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और अगले ही दिन गिरफ्तारी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चंदेरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 10वीं में भोपाल के शौर्य वर्धन और अथर्व ने प्रदेश में बनाई जगह
वहीं, एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई। मामला कुछ दिन पहले का है, जब चौहान ने एक कार्यक्रम में यादव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि एक-एक गोली से 6-6 यादव मारेंगे। इस बयान से यादव समाज में रोष था। उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और अगले ही दिन गिरफ्तारी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चंदेरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: विवादित बयान पर फंसे मंत्री विजय शाह, संगठन ने लगाई फटकार, बोले– जरूरत पड़ी तो दस बार माफी मांगूंगा