फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: प्रदेश में हीटवेव का असर, चल रहीं गर्म हवाएं

ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 05:55 PM IST

उत्तर प्रदेश में पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में तपन के साथ-साथ रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूरब से पश्चिम तक, प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवाओं संग लू चलने और 13 जिलों में उष्ण रात्रि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, आगरा, बांदा,उरई जैसे 15 से ज्यादा जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन से चारदिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। वहीं झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें