भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व सांसद और नृत्यांगना सोनल मान सिंह और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, कुलपति प्रो मांडवी सिंह, एमएलसी अवनीश कुमार, एमएलसी लाल जी प्रसाद, एमएलए नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक अमरेश और विधायक जय देवी समेत अन्य लोग मंच पर मौजूद हैं।