फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधानसभा के बाहर 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर कराने और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती का परिणाम संशोधित करने और आरक्षण के तहत पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग उठाई। उनका कहना था कि आयोग के आदेश के अनुरूप कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को बसों से इको गार्डन भेज दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें