वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर महिलाओं ने बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट वृक्ष में त्रिदेव — ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। महिलाओं ने पेड़ की जड़ में जल अर्पित कर रोली, मौली, फूल और फल चढ़ाए। इसके बाद कच्चा सूत और कलावा बांधकर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।