लखनऊ के त्रिलोकी नाथ मार्ग स्थित कार्यालय में इंटरनेशनल वैश्य फाउंडेशन यूपी की ओर से ‘वैश्य मित्र प्रदेशव्यापी संस्था अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के संकल्प को मजबूत करेगा। वक्ताओं ने वैश्य समाज को संगठित कर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने की बात कही गई।