फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर अऊमऊ ग्राम पंचायत में जांच शुरू

जिलाधिकारी के निर्देश पर माल ब्लॉक की अऊमऊ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत की स्थलीय जांच मंगलवार से शुरू हो गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडे ने पुलिस की मौजूदगी में चकमार्ग, तालाब जीर्णोद्धार समेत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता विशाल कुमार ने शपथपत्र देकर आरोप लगाया है कि कई विकास कार्यों में अनियमितता कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में अभिलेखों का मिलान एवं स्थलीय नाप-जोख की जा रही है। तीन दिन तक चलने वाली जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत और सचिव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें