अध्यक्ष जे.एन. तिवारी ने चिनहट ब्लॉक के आशा बहु संगठन के नवचयनित अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिषद सदैव कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के हितों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।