नेशनल कॉलेज में आयोजित पीजीटी परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। परीक्षा केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर और परीक्षा के अनुभव साझा किए। सुधीर कुमार, जो लखीमपुर से परीक्षा देने आए थे, ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित था। उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अपेक्षाकृत सहज रही। पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद सुधीर कुमार ने अपने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियां कभी भी लक्ष्य हासिल करने की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उनका जज्बा और संघर्ष अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।