फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवा रोड पर सीवर संकट: 11 महीने से नहर में बह रहा गंदा पानी, लीकेज से सड़क और वेयरहाउस बने बीमारी का अड्डा

चिनहट देवा रोड स्थित बाबा हॉस्पिटल मोड़ के पास पिछले 11 महीनों से सीवर का गंदा पानी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पाइपों के जरिए नहर में डाला जा रहा है। लेकिन पाइप कई जगह से लीकेज होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और आसपास के प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। गंदगी और बदबू के कारण राहगीरों और व्यापारियों का जीना दूभर हो गया है। बाबा हॉस्पिटल मोड़ स्थित वेयरहाउस संचालक शिवम चोपड़ा ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज होने से सीवर का पानी उनके वेयरहाउस के गेट से लेकर अंदर तक भर जाता है। इससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है और कई कर्मचारी बीमार भी पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह का कहना है कि समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान कराया जाएगा। सम्बंधित जोनल इंचार्ज फोन नहीं उठ रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें