अवध मुद्रा शास्त्रीय समिति की ओर से निरालानगर में लगी अवध सिक्का प्रदर्शनी के दूसरे दिन कद्रदानों की भीड़ से पंडाल भर गया। प्रदर्शनी स्थल के बाहर प्रांगण तक में सिक्का बेचने और खरीदने पहुंचे लोगों की भीड़ जुटी रही। युवक, युवतियों से लेकर बुजुर्ग तक इस प्रदर्शनी में पूरे दिन आते-जाते रहे। प्रदर्शनी स्थल के सभी 70 स्टॉलों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। आसपास के जिलों से भी सिक्कों व रुपये के कुछ संग्रहकर्ता अपने पास मौजूद रुपये-सिक्कों की अधिक कीमत मिलने की आस में यहां पहुंचे हैं।