फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, बाइक समेत लाखों का सामान बरामद

Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Jul 2026 05:46 PM IST

मड़ियांव पुलिस ने बंद दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, जनरेटर के पार्ट्स, नकदी, पान मसाला, च्विंगम समेत लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर मडियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र के झखरावां निवासी सुनील कश्यप (30), बहादुरपुर निवासी आयुष चौधरी (20), बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के मूल निवासी और वर्तमान में खदरा निवासी अनूप मौर्या उर्फ मोनू (21) तथा खदरा निवासी मो. हिसामुद्दीन उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है। गिरोह का सदस्य समसुद्दीन फरार है। चार चोरी की बाइक और जनरेटर के पार्ट्स बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 हजार रुपये नकद, चार चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन जनरेटर बॉडी, तीन ट्रॉली, तीन तेल टैंक, सात अल्टीनेटर, सात टर्मिनल बॉक्स, दो इंजन हेड, कार्बोरेटर, कॉपर तार, कॉपर कोटेड लोहे की छड़ें, दुकान से चोरी किया गया पान मसाला, च्विंगम, अगरबत्ती के पैकेट तथा वारदात में प्रयुक्त डाला वाहन, कटर और लोहे की रॉड बरामद की है। कई जिलों में वारदातें कबूलीं पूछताछ में आरोपियों ने मड़ियांव, गुडंबा, ठाकुरगंज, दुबग्गा और हरदोई के संडीला समेत कई थाना क्षेत्रों में दुकानों के शटर काटकर चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाया गया है। शटर काटकर करते थे चोरी पुलिस के मुताबिक गिरोह रात में बंद दुकानों की रेकी करता था। मौका मिलते ही कटर से शटर काटकर अंदर घुसते और जनरेटर, मोटरसाइकिल, पान मसाला समेत कीमती सामान चोरी कर डाला वाहन में लादकर फरार हो जाते थे। चोरी का सामान बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें