मंडल मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय में सोमवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने की, जिसमें 13 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।