फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शंकराचार्य प्रकरण पर मुस्लिम धर्मगुरु भी आए सामने, घटना की निंदा की

प्रयागराज में माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से जुड़ी घटना को लेकर अब मुस्लिम धर्मगुरु भी सामने आ गए हैं। शिया मार्कजी चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी देश के प्रतिष्ठित धार्मिक व्यक्तित्व हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्मगुरु के साथ ऐसा व्यवहार सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करने और यदि जिला प्रशासन की ओर से कोई चूक पाई जाती है तो उस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की पहचान सर्वधर्म सम्मान और भाईचारे से है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें