ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज के गेट से लेकर केडी सिंह स्टेडियम के गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ बच्चों के परिजनों के वाहन खड़े हैं। इसके चलते सड़क पर निकलने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो लेन में खड़ी गाड़ियों के चलते चौड़ी सड़क आधी से भी कम बच रही है।