सीतापुर रोड पुरनिया स्थित LKS बस्ती में गंदा पानी पीने और जलभराव के कारण लोग कई दिनों से बीमार हैं। बस्ती में उल्टी, बुखार और लूज मोशन के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय निवासी कृष्णावती ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से बीमार हैं और इलाके में गंदगी व दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। ज्योति ने कहा कि एक हफ्ते से उल्टी-बुखार से परेशान हैं। सावित्री के मुताबिक, घरों के सामने जलभराव और गंदा पानी बीमारी की वजह बना है। वहीं अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार तेज बुखार आ रहा है और इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि पानी का सिर्फ एक टैंकर आता है, जो बस्ती से काफी दूर खड़ा किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से साफ पानी और सफाई व्यवस्था की मांग की है।