डॉलर की बढ़ती कीमत और एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल का असर इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर दिखाई देने लगा है। बाजार में कैमरा, मेमोरी कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दाम बढ़ रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार पहले युद्ध और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर पड़ा था, वहीं अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से कीमतों में और उछाल आने की संभावना है। कारोबारियों ने बताया कि जो मेमोरी कार्ड पहले करीब 500 रुपये में मिल जाता था, उसकी कीमत अब 1500 से 2000 रुपये तक पहुंच गई है। एआई से जुड़े कार्यों में मेमोरी कार्ड की मांग बढ़ने और बाजार में कमी होने से कीमतों पर सीधा असर पड़ा है।