नगर निगम जोन तीन व नगर निगम जोन सात ने मिलकर कुर्सी रोड पर सड़क पर कब्जा करके दुकान चलाने वालों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जोन तीन ने जानकीपुरम के चार नंबर चौराहे पर डिवाडर कब्जेदारों के कार्रवाई की। कई दुकानों का चालान भी किया गया है। इस दौरान गुडंबा पुलिस मौजूद रही।