मॉल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर शीर्ष पदाधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूरे प्रकरण पर जवाब देने की मांग करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच तथा ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।