अफवाहों के बीच लोग पेट्रोल पम्प पर पहुंच रहे हैं। यह तस्वीर सीतापुर रोड बोरा पेट्रोल पंप की है जहां पर रोज के दिनों से ज्यादा भीड़ आज देखने को मिल रही है। फिलहाल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल मिल रहा है। बाइकों की सबसे ज्यादा भीड़ लगी हुई है।