पीजीआई के तेलीबाग इलाके में मंगलवार शाम पति से झगड़े के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने के लिए पति भी नहर में कूद गया। पानी कम होने की वजह से दोनों की जान बच गई। घटना मंगलवार शाम साढ़े चार बजे की है। तेलीबाग चौराहे पर ऑटो चालक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पत्नी गुस्से में भागी और पुल से नहर में छलांग लगा दिया। महिला के नहर में कूदते ही पति ने शोर मचाया और पत्नी को बचने के लिए खुद भी नहर में कूद गया। गनीमत रही कि दोनों जिस जगह गिरे, वहां पानी कम था।