फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पानी उतरा तो सामने आई बर्बादी, दुकानों का सामान निकालने में जुटे व्यापारी

फैजुल्लागंज और दाउदनगर में बाढ़ का पानी सड़कों और ज्यादातर घरों से उतर गया है, लेकिन करीब 20 प्रतिशत आबादी के घरों और रास्तों में अब भी कुछ पानी भरा है। लोग घर लौटना चाहते हैं, लेकिन रास्तों पर जमा कीचड़ और घरों में फैली गंदगी उनकी राह रोक रही है। वहीं, पानी घटने के बाद कारोबारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दाउदनगर के मामा चौराहे पर बने एक परिसर के बेसमेंट स्थित दुकानों में अब भी पानी भरा है। सोमवार को दुकानदार पानी से खराब हुए सामान को बाहर निकालते नजर आए। मनजीत सिंह की कुर्सियों और अन्य सामान की मरम्मत का काम बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गया। वहीं, जितेंद्र शुक्ला की किराना दुकान में रखा सामान भी पानी की भेंट चढ़ गया। दोनों दुकानदार अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद होता देख मायूस हैं। कमोवेश यही स्थिति क्षेत्र के दुकानदारों की है। पानी उतरने के बाद अब उनके सामने दुकान की सफाई करने और दोबारा कारोबार शुरू करने की चुनौती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें