उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को औसत बताया। लखनऊ समेत आसपास के जिलों के करीब 18 हजार अभ्यर्थियों ने पहली पाली में परीक्षा दी। नेशनल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने अमर उजाला से बातचीत में पेपर के स्तर और सवालों को लेकर अपना अनुभव साझा किया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर औसत रहा।