नेशनल पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से ‘ग्रंथों से परे आख्यान : भौतिक संस्कृति, मौखिक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर अंतःविषय संवाद’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में इतिहास के अध्ययन के लिए लिखित ग्रंथों के साथ भौतिक संस्कृति, मौखिक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के महत्व पर चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री रजनी तिवारी ने पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर पद्मश्री विद्या बिंदु और नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने अंतःविषय संवाद के जरिए इतिहास के विविध स्रोतों और परंपराओं पर विचार साझा किए।