नरही में बीते दिन मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण किया था। गंदगी और इलाके की समस्या को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद मंगलवार को अधिकारियों ने कमियां दूर न कर, खानापूर्ति करते हुए नाली के एक कोने पर टूटा हुआ पत्थर और प्लॉट के आगे हरी जाली लगाकर छुपा दिया। मोहल्ले को लोगों ने समस्या लगातार बनी हुई है और अधिकारी मंत्री के दौरे के समय हरकत में आते हैं फिर स्थिति जस की तस बनी रहती है।