राजधानी लखनऊ के थाना गाजीपुर क्षेत्र में 20 नवंबर को मामूली विवाद के चलते मारपीट कर की गई हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। तीन लोगों ने मात्र 101 रुपये के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद की है। डीसीपी पूर्वी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।