इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर रविवार को मामूली विवाद पर कार सवार ने टैक्सी चालक आशियाना निवासी अमरजीत सिंह की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी मच गई। टैक्सी चालक के बचाव में आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों के एकत्र होता देख कार सवार वहां से निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक की पीटने वाला शख्स पुलिसकर्मी था। उसकी गाड़ी में पुलिस का लोगों और अंदर पुलिस की यूनिफार्म और कैप रखा हुआ था।