फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हेलमेट और पौधे बांटकर दिया सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेविका प्रियंका रघुवंशी ने हजरतगंज चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस कर्मियों के सहयोग से उन दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। इसके साथ ही प्रत्येक चालक को एक पौधा भी भेंट किया गया, ताकि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंच सके। प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि हेलमेट जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि पौधे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान को राहगीरों और वाहन चालकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें