मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले, हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं खासतौर से हमारे बूथ लेवल अधिकारी जो लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं, उनको कुछ बात समझाने और प्रदेश की जितनी यूनिवर्सिटी और स्कूल हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए भी कार्यक्रम होंगे।