रिजर्व पुलिस लाइन में मोहम्मद इकराम बना रहे कृष्ण लीलाओं की वॉल पेंटिंग पिछले 32 वर्षों से इस कार्य को वह कर रहे हैं। कई अन्य शहरों में पेंटिंग बनाने का कार्य कर चुके हैं । दिल्ली, उन्नाव, और राम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इन्होंने हनुमान जी श्री राम लक्ष्मण सीता की वॉल पेंटिंग बनाई। मोहम्मद खान बताते हैं कि ऐसी पेंटिंग बनाने से मुझे और मेरे मन को बहुत शांति मिलती है। शुरुआत के समय में जब मैं यह पेंटिंग बनाता था तब लोग बहुत टोका टाकी करते थे। लोग कहते थे तुम मुस्लिम होकर ऐसी पेंटिंग के बना रहे हो । मोहम्मद खान लखनऊ के ही रहने वाले हैं और इस बार हम खुश हैं कि अपने लखनऊ के पुलिस लाइन में हमें पेंटिंग बनाने का मौका मिला । हम रिजर्व पुलिस लाइन में पहले जन्माष्टमी देखने आते थे पर कभी सोचा नहीं था कि हम यहां पर अपनी कला को दीवारों पर दर्शाएंगे।