फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला ने सरकारी सर्जन पर 20 हजार मांगने का लगाया आरोप, कई स्तरों पर की शिकायत

लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्रा हॉस्पिटल में एक महिला ने ओपीडी नंबर-13 में मरीज देखने वाले सर्जन पर बवासीर के ऑपरेशन के लिए 20 हजार मांगने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ऑपरेशन के नाम पर उससे धनराशि की मांग की गई, जिसके बाद उसने बक्शी का तालाब थाने, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें