फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में सुबह छाए काले बादल, झोंकेदार हवाओं के साथ हुई बारिश

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Mar 2026 10:27 AM IST

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह करीब 10 बजे सूर्यास्त जैसा माहौल हो गया और बारिश होने लगी। इस दौरान ऑफिस जा रहे लोग फ्लाईओवर के नीचे शरण लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। इसके पहले प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दिन में तेज झोंकेदार हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली। दिल्ली से सटे जिलों और पश्चिमी इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। तेज झोंकों के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर मौसम का मिजाज तूफानी बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें