फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : लखनऊ में मानदेय न मिलने से भड़कीं आशा बहुएं, प्रदर्शन

आकाश द्विवेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 05:33 PM IST

काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सोमवार दोपहर बाद आशा बहुओं ने मानदेय न मिलने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कई माह से भुगतान लंबित होने से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द मानदेय जारी करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहीं आशा बहुओं का कहना था कि महीनों से उन्हें काम का भुगतान नहीं मिला है, जबकि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा कार्य कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानदेय नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। सीएचसी अधीक्षक केडी मिश्रा ने आश्वासन दिया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भेजा गया है और शीघ्र भुगतान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें