फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ‘एक चुटकी आटे’ से बना कॉलेज आज बदहाली की मार झेल रहा

Akash Dwivedi Updated Thu, 21 May 2026 05:46 PM IST

वह कॉलेज जिसकी स्थापना की कहानी सुनकर आज भी आंखें नम हो जाती हैं। एक चुटकी आटे की कीमत से बने इस कॉलेज को स्थापित करते समय लोगों में शिक्षा के प्रति जो लगन और भाव था, उसे देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। स्थापना में योगदान देने वाले उस समय कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि वर्ष 2026 तक यह संस्थान इस कदर बदहाल हो जाएगा। चुटकी भंडार कॉलेज परिसर से माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि शिक्षा की नींव रखने वाले पूर्वजों का सपना आज टूटता नजर आ रहा है। कॉलेज के प्रबंधक पवन वर्मा ने कैमरे पर बात करते हुए परिसर की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। आज कॉलेज परिसर में प्रबंधक और शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान शिक्षकों ने एक स्वर में गाया- “हम होंगे कामयाब एक दिन…”। एडेड कॉलेज के माध्यमिक शिक्षक संघ के एमएलसी सहित तमाम संगठन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और अधिकारों की मांग लगातार उठा रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कॉलेज की सुरक्षा और बेहतरी की मांग कोई भी संगठन जोरशोर से नहीं कर रहा है। शिक्षक-प्रबंधक दोनों ही पक्ष मानते हैं कि संस्थान की मूल भावना को बचाए रखने के लिए अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षा का वह मंदिर मिल सके जिसकी नींव प्यार और समर्पण से रखी गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें