फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में 36 घंटे बाद भी धधक रही आग, बुझाने में जुटी फायर टीम

राजधानी में एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग पर 36 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि आग को पूरी तरह बुझाने में अभी एक से दो दिन और लग सकते हैं। फायर विभाग के अनुसार अब तक 14 दमकल गाड़ियों की मदद से 400 से अधिक पानी के टैंकर मौके पर डाले जा चुके हैं। आग बुझाने के लिए इंदिरा डैम, ओमेगा अपार्टमेंट, बीबीडी, टाइम्स ऑफ इंडिया परिसर और टोयोटा समेत विभिन्न स्थानों से पानी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के भीतर रखी मिर्च के कारण तीखी झार (धुएं और मिर्च के कणों) से दमकलकर्मियों को अंदर जाने में भारी दिक्कत हो रही है। इसी वजह से आग बुझाने का अभियान अपेक्षा से अधिक समय ले रहा है। फिलहाल दमकल विभाग बाहरी हिस्से से लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहा है। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें