लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पेन मेडिसिन विषय पर आयोजित सेमिनार का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह, प्रो. दीपक मालवीय, डॉ. पंकज एन. सुरंगे, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. सुब्रत चंद्रा और प्रो. अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने दर्द प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर चर्चा की। सेमिनार में चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों ने भी भाग लिया।