फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खड़गे की टिप्पणी पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पुतला फूंका

लखनऊ के गोमतीनगर विशाल खंड स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़गे का छायाचित्र जलाकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें