लखनऊ के काकोरी नगर पंचायत के मंदिर परिसर में दलित बुजुर्ग से जबरन गंदगी चटवाने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह पहुंचा। जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, मलिहाबाद विधायक जय देवी, मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत ने पहुंचकर बातचीत कर घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं, सपा सांसद आरके चौधरी और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम समेत कई सामाजिक संगठन पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित रामपाल रावत और उनके परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।