लखनऊ के जॉपलिंग रोड, हजरतगंज स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में प्रख्यात प्रिंटमेकिंग कलाकार मनोहर लाल भुंगरा की रेट्रोस्पेक्टिव प्रदर्शनी “छापा: जीवन की छाप” का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में कला प्रेमी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। प्रदर्शनी में कलाकार के विभिन्न कालखंडों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है, जो उनके जीवन और कला यात्रा को दर्शाती हैं। दर्शकों ने चित्रों और प्रिंट्स की सराहना की और कला के प्रति अपनी रुचि दिखाई। आयोजन में कलाकारों, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों की खास भागीदारी रही।