लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।