लखनऊ के लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कैबिनेट निर्णयों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। साथ ही विकास कार्यों और योजनाओं को गति देने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है।