फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जवाहर भवन में आग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, कर्मचारी संगठन ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जवाहर भवन के चौथे तल स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लगने की घटना के एक दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। आग से क्षतिग्रस्त कॉन्फ्रेंस हॉल में जला हुआ सामान अब भी पड़ा हुआ है, जबकि फ्लोरिंग भी आग की वजह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। हॉल के पास बना किचन अंधेरे में डूबा है और चौथे तल के एक कमरे में गंदगी फैली हुई है, जो फिलहाल खाली पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद भी सुरक्षा और साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। भवन के कई हिस्सों में कूड़े से भरी बाल्टियां रखी हैं और आने-जाने वाले रास्तों पर कर्मचारियों के वाहन खड़े होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। जवाहर भवन–इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर संगठन के महासचिव पंकज महरोत्रा ने आरोप लगाया कि भवन की स्थिति पहले से ही जर्जर है और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां हैं। उनका कहना है कि भवन के बाईं ओर वाहनों की पार्किंग होने के कारण आपात स्थिति में दमकल की गाड़ी आसानी से नहीं पहुंच सकती। उन्होंने प्रशासन से भवन की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा, क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत, साफ-सफाई और अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें