लखनऊ के वार्ड नंबर 14 (भरवारा मल्हौर विस्तारित वार्ड) में स्थित मेन सीटीपी रोड (न्यू एमिटी यूनिवर्सिटी के पास) की जर्जर स्थिति को लेकर नगर निगम पार्षद ममता रावत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क गड्ढों और जलभराव के कारण काफी समय से खराब है। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। पार्षद ने सड़क के शीघ्र निरीक्षण और मरम्मत की मांग करते हुए विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा।