फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जिला पंचायत सदस्य की हिरासत पर थाने में हंगामा, अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 07:35 PM IST

मोहनलालगंज थाने में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य की हिरासत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अवैध खनन मामले में हिरासत में लिए गए जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने परिसर में धरना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस के अनुसार रंजीतखेड़ा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध खनन के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव और बर्खास्त सिपाही रोशन रजा को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर समेत कुछ अधिवक्ता थाने पहुंचे। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ कोई अमर्यादित व्यवहार नहीं किया गया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया और स्थिति सामान्य हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें